शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी 30 वर्षीय राशिद कैराना आया हुआ था। शनिवार प्रात: करीब 11 बजे वह ई—रिक्शा में बैठकर जा रहा था। तभी कैराना में कांधला रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई—रिक्शा में टक्कर मार दी, जिस कारण ई—रिक्शा में सवार राशिद की मौके पर ही मौत हो गई और चालक मोबीन निवासी मोहल्ला खैलकलां कैराना मामूली घायल हुआ।