जगाधरी: लवाणा गांव में ठेके की छत तोड़कर 60-70 हजार की शराब चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार को 9:30 बजे थमबड के रहने वाले अमर सिंह ने बताया उसका लवाणा गांव के अंदर शराब का ठेका है। रात के समय में कोई उसकी छत तोड़कर उसमें रखी 60 से 70 हजार रुपए की अंग्रेजी की शराब चुरा कर अपने साथ ले गए हैं। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई शुरू की है।