जगाधरी: सरस्वती नगर में भाजपा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने एससी चौपाल का उद्घाटन किया, लोगों की समस्याएं सुनीं
रविवार को शाम 6:00 बजे साडोरा से पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने आज सरस्वती नगर में पहुंच करके एससी चौपाल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की जन समस्याओं को सुनते हुए उनका हल करने के अधिकारियों को आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि भले ही वह चुनाव नहीं जीते मगर आप भी वह लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा लगातार कर रहे हैं।