जगाधरी: रायपुर गांव में बारिश से मकान की कच्ची छत ढही, दो लोग हुए घायल
सोमवार को 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिवार मकान के अंदर ही सोया हुआ था। अचानक से मकान की छत गिर गई जिससे उसके नीचे सो रहे दो लोग मलबे में दब गए और सामान भी सारा खराब हो गया। लोगों ने बाहर निकला जिससे दोनों लोग घायल हुए हैं जिसमें एक के सिर पर चोट आई है। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।