जगाधरी: सरस्वती नगर के सरकारी स्कूल में जमा हुआ बरसात का पानी, बच्चों की करनी पड़ी छुट्टी
सोमवार को सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर में देर रात हुई बरसात के चलते सरस्वती नगर के सरकारी स्कूल में पानी जमा हो गया। सुबह जब बच्चे स्कूल में पहुंचे तो देख के अंदर जाने का रास्ता ही नहीं था। पानी इतना ज्यादा था कि क्लास रूम के अंदर तक पहुंच गया। जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा बरसात के पानी के चलते बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी।