शाहपुरा: रात्रि चौपाल में गूंजा जनसरोकारों का स्वर, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पंचायत समिति शाहपुरा की ग्राम पंचायत रलायता में मंगलवार देर शाम रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।