चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बिजयपुर थाना पुलिस ने 462 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा तस्करी मामले में 2 साल से फरार वांछित आरोपी दिलखुश धाकड़ को गिरफ्तार किया। 19 जनवरी 2024 कोटड़ी गांव के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 462.430 किलो डोडाचूरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था।