Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

MORE NEWS

खालसा टैक्स के बारे पंजाब के मुख्यमंत्री से करे बात सीएम सुक्खू -  जय राम ठाकुर

खालसा टैक्स के बारे पंजाब के मुख्यमंत्री से करे बात सीएम सुक्खू - जय राम ठाकुर

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

*संवेदनशील स्थलों की पहचान कर समयबद्ध तैयारियां पूरी करें : अनुराग चन्द्र शर्मा* 

कुल्लू, 5 जून :- आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून के मद्देनज़र उपायुक्त, अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
   बैठक में बाढ़, भूस्खलन, सड़क अवरोध, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी संभावित आपदाओं से निपटने के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण स्थलों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
   उन्होंने नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, नदियों और खड्डों के जलस्तर की निगरानी, बाढ़ पूर्व चेतावनी प्रणाली की प्रभावशीलता, राहत सामग्री के भंडारण तथा आपदा नियंत्रण कक्षों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
   उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, बीआरओ, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों को मानसून से पूर्व आवश्यक मरम्मत एवं निवारक कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से सड़कों के किनारे खड़े खतरनाक वृक्षों की पहचान एवं कटान, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय तथा अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र बहाल करने की कार्ययोजना तैयार रखने पर बल दिया।
उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दूरदराज के क्षेत्रों में पर्याप्त राशन भंडारण सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के लिए विशेष योजना बनाने को कहा।
   उपायुक्त ने दूरसंचार कंपनियों को आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक योजनाएं तैयार करने तथा जिले की जलविद्युत परियोजनाओं को अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से समय पर सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए।
   उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से ही आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। बैठक में ऑनलाइन क्षति एवं नुकसान रिपोर्टिंग प्रणाली, आईडीआरएन पोर्टल के अद्यतन, सैटेलाइट फोन एवं वी-सैट की कार्यशीलता, अंतर-विभागीय समन्वय समूहों की सक्रियता तथा जनजागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। मानसून के दौरान आयोजित होने वाली यात्राओं, मेलों एवं अन्य बड़े आयोजनों के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
  बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू, एनएचएआई, बीआरओ, दूर संचार, जलविद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

*संवेदनशील स्थलों की पहचान कर समयबद्ध तैयारियां पूरी करें : अनुराग चन्द्र शर्मा* कुल्लू, 5 जून :- आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून के मद्देनज़र उपायुक्त, अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़, भूस्खलन, सड़क अवरोध, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी संभावित आपदाओं से निपटने के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण स्थलों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, नदियों और खड्डों के जलस्तर की निगरानी, बाढ़ पूर्व चेतावनी प्रणाली की प्रभावशीलता, राहत सामग्री के भंडारण तथा आपदा नियंत्रण कक्षों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, बीआरओ, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों को मानसून से पूर्व आवश्यक मरम्मत एवं निवारक कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से सड़कों के किनारे खड़े खतरनाक वृक्षों की पहचान एवं कटान, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय तथा अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र बहाल करने की कार्ययोजना तैयार रखने पर बल दिया। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दूरदराज के क्षेत्रों में पर्याप्त राशन भंडारण सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के लिए विशेष योजना बनाने को कहा। उपायुक्त ने दूरसंचार कंपनियों को आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक योजनाएं तैयार करने तथा जिले की जलविद्युत परियोजनाओं को अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से समय पर सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से ही आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। बैठक में ऑनलाइन क्षति एवं नुकसान रिपोर्टिंग प्रणाली, आईडीआरएन पोर्टल के अद्यतन, सैटेलाइट फोन एवं वी-सैट की कार्यशीलता, अंतर-विभागीय समन्वय समूहों की सक्रियता तथा जनजागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। मानसून के दौरान आयोजित होने वाली यात्राओं, मेलों एवं अन्य बड़े आयोजनों के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू, एनएचएआई, बीआरओ, दूर संचार, जलविद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

स्वच्छता ही हमारे जीवन का एक मुख्य अंग है जिसे जनता को एक आम नागरिक होने के नाते निभाना चाहिए 
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

स्वच्छता ही हमारे जीवन का एक मुख्य अंग है जिसे जनता को एक आम नागरिक होने के नाते निभाना चाहिए #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

ढालपुर अस्पताल में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के निर्देश अनुसार 
रेडक्रॉस सोसायटी और रक्त एकत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्त्वधान में आयोजित हुआ शिविर 

Kullu Times 

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जिला कुल्लू रेड क्रॉस सोसायटी  कुल्लू प्रशासन एवं रक्त एकत्र संग्रहालय के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 30 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभ आरम्भ सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉक्टर जयबंती ठाकुर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विनोद मोदगिल,रेड क्रॉस सोसाइटी के समन्वयक चंद्रकेश शर्मा और एमएस डॉक्टर हीरा लाल बौद्ध ने आईटीबापी के जवानों द्वारा रक्तदान कर शुरू किया गया जिसमें आईटीआई शमशी के युवाओं, जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में अपना बेशकीमती योगदान दिया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तेज़ीन, टेक्निशियन तारा, राकेश, सिस्टर नताशा, सुनीता ने भी अपना सहयोग दिया। वहीं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने एक सफल आयोजन के लिए समस्त टीम को बधाई दी और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।

ढालपुर अस्पताल में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के निर्देश अनुसार रेडक्रॉस सोसायटी और रक्त एकत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्त्वधान में आयोजित हुआ शिविर Kullu Times उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जिला कुल्लू रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू प्रशासन एवं रक्त एकत्र संग्रहालय के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 30 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभ आरम्भ सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉक्टर जयबंती ठाकुर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विनोद मोदगिल,रेड क्रॉस सोसाइटी के समन्वयक चंद्रकेश शर्मा और एमएस डॉक्टर हीरा लाल बौद्ध ने आईटीबापी के जवानों द्वारा रक्तदान कर शुरू किया गया जिसमें आईटीआई शमशी के युवाओं, जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में अपना बेशकीमती योगदान दिया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तेज़ीन, टेक्निशियन तारा, राकेश, सिस्टर नताशा, सुनीता ने भी अपना सहयोग दिया। वहीं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने एक सफल आयोजन के लिए समस्त टीम को बधाई दी और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

मणिकर्ण घाटी में जगह जगह पेड़ गिरने के कगार पर
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
गौ सेवक एंव समाजसेवी शेरा नेगी ने प्रसाशन से की कार्यवाही करने की गुहार
खराब सड़को की वजह से हिमाचली और बाहरी लोगो मे हो रहा झगड़ा
सड़को में गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों में हो रही बहस, बन रही तनाव का कारण
पूर्व और वर्तमान की सरकारे घाटी को कर रही अनदेखा

Kullu Times

मणिकर्ण घाटी में जगह जगह पेड़ गिरने के कगार पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गौ सेवक एंव समाजसेवी शेरा नेगी ने प्रसाशन से की कार्यवाही करने की गुहार खराब सड़को की वजह से हिमाचली और बाहरी लोगो मे हो रहा झगड़ा सड़को में गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों में हो रही बहस, बन रही तनाव का कारण पूर्व और वर्तमान की सरकारे घाटी को कर रही अनदेखा Kullu Times

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026