नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव नानक नगली में पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, तीन घायल, 6 पर मुकदमा दर्ज, वीडियो हुआ वायरल
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नानक नगली मैं बुरे का परिवार रहता है। पानी भरने को लेकर उनके ही पड़ोसी नाजिर व उसके परिवार से कहा सुनी हो गई, नाजिर व उसके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर बुरे के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें भुरे, इमरान, कौसर जहां बुरी तरह घायल हो गई, परिवार के लोगों ने उन्हें नगर के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती।