नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा में 17 साल की किशोरी का शव घर में मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा में 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर में पड़ा मिला, यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा में दिनेश कुमार का परिवार रहता है। वह नगर पालिका में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है।