नौगावां सादात: नौगांवा तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
शनिवार को लगभग 11:00 बजे नौगांवा तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, इस संपूर्ण समाधान दिवस में 8 शिकायतें पहुंची चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नौगांवा की एसडीएम सुनीता सिंह व सीओ और तहसीलदार लकी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी है। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।