नौगावां सादात: नौगांवा के गांव सिकरिया में आम के बाग में मिली सर कटी लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव सिकरिया में स्थित आम के बाग में अज्ञात व्यक्ति का सर कटा हुआ शव मिला है। यह देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पीएम को भिजवा दिया। आसपास के लोगों ने बताया है की हत्या करने के बाद शव यहां दबाया गया हो ऐसा प्रतीक हो रहा है।