गंगधार झालावाड़
आस्था और भक्ति का भव्य संगम!
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के उन्हेल-नागेश्वर स्थित श्री देवनारायण मंदिर में विगत एक माह से चल रहे अखंड रामायण पाठ की विधि-विधान से पूर्णाहुति हुई। पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं ने पवित्र रामायण ग्रंथ को सिर पर धारण कर एक भव्य शोभायात्रा निकाली, जो धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ पहुंची। भक्तों ने भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान महाआरती की गई एवं महाप्रसादी का वितरण हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। #UnhelNageshwar #Jhalawar #Gangdhar #AkhandRamayanPath #NageshwarParshwanath ShobhaYatra DevnarayanMandir BhaktiSangeet SanatanDharma RajasthanNews ReligiousEvent