फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर छुट्टी की मांग को लेकर टोल कर्मियों ने किया हंगामा, डेढ़ घंटे तक टोल किया फ्री
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात टोल कर्मियों ने छुट्टी की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने टोल प्लाजा के बूम बैरियर हटा दिए । करीब डेढ़ घंटे तक टोल फ्री रहा। जिसके चलते कंपनी को लाखों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने चार कर्मचारियों को हिरासत में लिए है।