चूरू: पुलिस लाइन के सामने सदर थाना पुलिस ने की नाकाबंदी, 10 वाहनों के चालान काटे
Churu, Churu | Aug 15, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन के सामने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली। यह कार्रवाई एसपी जय यादव के निर्देश पर की गई, जो शाम 6 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चली। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान काटे।