चूरू: गांव तिहाय में विधवा भाभी से देवर ने की मारपीट, घायल का चूरू जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Aug 15, 2025 चूरू जिले के निकटवर्ती रामगढ़ के गांव तिहाय में शुक्रवार को घरेलू विवाद के चलते एक विधवा महिला के साथ उसके देवर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल तिहाय गांव की 30 वर्षीय सुनीता देवी को गंभीर हालत में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।