चूरू: गांव धीरासर के पास पिकअप और बाइक में हुई टक्कर, एक युवक हुआ घायल
Churu, Churu | Aug 15, 2025 चूरू जिले के गांव धीरासर के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने खेत से घर लौट रहा था। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।