चूरू: हरपालु ताल में खेत विवाद के चलते दंपति पर लाठियों से हुआ हमला, चेन व मोबाइल भी छीना
Churu, Churu | Aug 15, 2025 चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव हरपालु ताल में शुक्रवार को खेत के विवाद को लेकर पति-पत्नी पर लाठियों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर घायल दंपति को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली।