चूरू: सेठाणी जोहड़ के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
Churu, Churu | Aug 15, 2025 चूरू के सरदारशहर रोड स्थित सेठाणी जोहड़ के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को पिकअप की सहायता से राजकीय भरतिया अस्पताल के लाया गया।