बीरपुर: गैस एजेंसी में चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर 45 हजार का सामान चुराया
वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित वीरपुर इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के कार्यालय में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोर कार्यालय के गल्ले में रखे करीब 14 हजार रुपये नकद, लावा कंपनी का एक मोबाइल और सैमसंग के दो टैब लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है।