जमुई: उड़ीसा के जूरीबहार में हाइवा की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान जमुई में हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 उड़ीसा के जूरी बहार में 19 सितंबर को हाइवा की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान जमुई के एक निजी क्लिनिक में मंगलवार की देर शाम करीब 7:00 बजे मौत हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, फिर बुधवार को दिन के 10 बजे शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।मृतक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के पैरा गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी के रूप में हुई है।