इटारसी: इटारसी के रेसलपुर उपार्जन केंद्रों पर कलेक्टर के निर्देशानुसार किसानों और हम्मालों के लिए किसान मेडिकल किट बांटी गई
जिले में संचालित गेहूं एवं चना उपार्जन प्रक्रिया के तहत उपार्जन केंद्रों पर किसानों एवं हम्मालों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इटारसी स्थित रैसलपुर उपार्जन केंद्र (दादाजी वेयरहाउस) पहुंचकर किसानों को किसान मेडिकल किट वितरित की। साथ ही जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों पर भी इसी प्रकार मेडिकल किट उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है