ग्राम चाकी में वीर नौसैनिक का भव्य सम्मान, शीतल सिंह सेंगर बोले– अब गांव और क्षेत्र की सेवा का समय
माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाकी में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे सतेंद्र सिंह 'संदीप' राजावत का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में माधौगढ़ विधानसभा के प्रबल दावेदार शीतल सिंह सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने वीर सैनिक का माल्यार्पण कर शॉल पहनाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शीतल सिंह सेंगर ने कहा कि सतेंद्र सिंह 'संदीप' राजावत ने लगभग 15 वर्षों तक भारतीय नौसेना में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की और राष्ट्र सेवा का गौरवशाली दायित्व निभाया।
अब उनके गांव लौटने पर पूरे क्षेत्र को उन पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि जिस अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ उन्होंने देश की सेवा की, उसी भावना से अब गांव, क्षेत्र और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं।
उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
ऐसे वीर जवान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं और उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन तथा सेवा का सशक्त संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी रिटायर्ड नौसैनिक का जोरदार स्वागत किया और उनके सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
समारोह में मौजूद लोगों ने भारतीय सेना और सैनिकों के सम्मान में जयघोष भी किया।
#जालौन #माधौगढ़ #चाकी #IndianNavy #RetirementHonour #SatyendraSinghRajawat #SandeepRajawat
#शीतल_सिंह_सेंगर #वीर_सैनिक #देश_की_शान #राष्ट्रभक्ति #सम्मान_समारोह #पूर्व_नौसैनिक #ग्रामीण_गौरव
#माधौगढ़_विधानसभा #JalaunNews #BreakingNews
#UPNews #SoldierRespect #IndianArmedForces #VillagePride #देश_पहले #जय_हिंद #भारत_माता_की_जय
Sheetal Singh Sengar
Kalpi, Jalaun | Aug 6, 2026