मुरैना नगर: मुरैना में कानून व्यवस्था पर सियासी घमासान, बीजेपी नेता नागेंद्र तिवारी ने एसपी को हटाने की मांग की
मुरैना जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर एसपी समीर सौरभ को हटाने की मांग की है।आज तिवारी ने आरोप लगाया कि जिले में रोज गोलीबारी, चोरी और अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस निष्क्रिय है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा हुई है, जिससे मामला चर्चा में है।