जहानाबाद: चंढोस गांव में छत से गिर रही बच्ची को बचाने के चक्कर में बच्ची के साथ महिला गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल
चंढोस गांव में छत पर चढ़ कर दर्जनों महिलाएं एवं बच्चियां नीचे चल रहे डीजे का डांस देख रही थी। इसी दरम्यान एक बच्ची गिरने लगी जिसे एक फूला देवी नामक महिला बचाने लगी और इसी दरम्यान वह बच्ची के साथ छत से नीचे गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज जारी है।