जहानाबाद: दिल्ली में काम के दौरान सोहे गांव निवासी एक युवक को जहरीले जीव ने काटा, जहानाबाद लाकर सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जहानाबाद के सोहे गांव से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां दिल्ली में काम करने के दौरान उक्त गांव निवासी एक युवक को एक जहरीले जीव ने काट लिया जिससे युवक की स्थित अचानक खराब होने लगी और वह चलने फिरने में भी वह असमर्थ हो गया। जिसके बाद परिजनों की मदद से युवक को दिल्ली से जहानाबाद लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।