तारानगर: तारानगर में नेचर पार्क की बदहाली पर कांग्रेस का आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया और रोष जताया
तारानगर शहर के एकमात्र नेचर पार्क की गंभीर दुर्दशा को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। पार्क की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए कांग्रेस के पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि यह पार्क नगरवासियों के स्वास्थ्य, प्रातःकालीन भ्रमण और पर्यावरण संतुलन के लिए एकमात्र मुख्य केंद्र है।