मांट: नोहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल गई छात्रा घर नहीं लौटी, अपहरण की आशंका में मामला दर्ज
Mat, Mathura | Jul 12, 2026 नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाजना रोड के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता छात्रा के दादा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी पोती शुक्रवार को रोजाना की तरह अपने भाई के साथ स्कूल बस से स्कूल गई थी।