नदबई: खाद-बीज विक्रेता संघ ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नदबई में खाद-बीज विक्रेता संघ ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सचिन यादव को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कृषि आदान व्यापारियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी, जिसके चलते खाद-बीज से जुड़ा व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा।