उचेहरा: अमरपाटन नगर के वार्ड 2 में एक मजदूर की अचानक मौत
मैहर जिले के अमरपाटन में शनिवार दोपहर एक मजदूर की काम के दौरान मौत हो गई। वार्ड नंबर 2 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पुताई कर रहे 50 वर्षीय बैजनाथ लोनी फोन पर बात करते समय अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस मंर्ग कॉयम कर मृतक का शव परीक्षण करवाते हुए मामले की विवेचना में जुटी।