कोटवा: कोटवा पुलिस ने 70 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करों और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
कोटवा पुलिस 70 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर व एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया 70 लीटर चुलाई शराब के साथ मच्छरगवां निवासी चुलाई माझी व संग्रामपुर के मधुबनी के हीरालाल महतो को गिरफ्तार की। जबकि थाना क्षेत्र के दीपउ निवासी कांड सं. 336/26 के प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार को गिरफ्तार।