बेल्थरा रोड: नगरा के क्लिनिक में महिला की हत्या कर फरार भतीजा गिरफ्तार, लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप
नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार चौराहे पर क्लिनिक में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को सुबह 11 बजे इसकी पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति सियाराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में तीन पुलिस टीमें लगाई गई थीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका की कुछ गतिविधियों को लेकर वह अस