गोरखपुर: भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम मैदान में उतरा, सड़कों पर शुरू हुआ पानी का छिड़काव
गोरखपुर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के असर को कम करने के लिए नगर निगम ने शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। इस पहल से सड़कों की तपिश कम हो रही है और लोगों को चिलचिलाती धूप व उमस से राहत मिल रही है।नगर निगम की ओर से पैडलेगंज, नौसड़, गोलघर, टाउनहाल, धर्मशाला पुल और मेडिकल कॉलेज मार्ग समेत कई व्यस्त इलाकों में