कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार शाम करीब छह बजे नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक हुई। नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नवनिर्वाचित विधायकों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।