जतारा: खूनी हुआ जमीनी विवाद: राजनगर मोजे में लाठी-डंडे चले, तीन महिलाएं गंभीर घायल
जतारा थाना क्षेत्र के राजनगर मोजे में जमीनी विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।