पुरैनी: पुरैनी थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुरैनी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राघव शरण ने बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। गुप्त सूचना के आधार पर पुरैनी मुख्यालय से एक शराब तस्कर को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।