मोतिहारी: गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल बॉर्डर से दो लाख नकली भारतीय रुपये के साथ पकड़े गए तीन आरोपी
गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपियों को दो लाख भारतीय नकली रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण काँतेश कुमार मिश्रा ने बताया पकड़ा आरोपी का मास्टर माइंड भागलपुर का नजर सद्दाम है। जबकि उसके साथ भोजपुर जिला के मो वारिश व पटना के जाकिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो ने बताया कि नकली नोट नेपाल से लेते है।