मोतिहारी: जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य की समीक्षा
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य की समीक्षा की गई। यह कार्य जिला पंचायत राज कार्यालय के द्वारा राज्य स्तर पर चयनित एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है। पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला के लिए कुल चार एजेंसी कार्य कर रही है।