गोपालगंज: माधोमठ गांव स्थित कार शोरूम में घुसकर लोगों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव में स्थित एक कार के शोरूम में घुसकर अज्ञात लोगों ने कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। वहीं मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।