गोपालगंज: बरौली बाजार के पास जमीनी विवाद में मारपीट व चाकूबाजी, 5 लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के बरौली बाजार के पास जमीनि विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट व चाकूबाजी हुई ।इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में बुधवार को सुबह 10 बजे भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने जख्मियों के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है।