सिरसागंज: नसीरपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गुढ़ा अंडरपास के समीप किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुरुवार को हत्या के प्रयास और दंगों के मामले में वांछित चल रहे शातिर आरोपी जीतू उर्फ मनोज निवासी नंदराम की मड़ैया को गुड़ा अंडरपास के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।