हसनपुर: रहरा क्षेत्र के गांव भोगपुरा में अवैध रूप से बेची जा रही देसी शराब के फाइटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार रात करीब 11:00 बजे रहरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव भोगपुरा में अवैध रूप से देसी शराब की फाइटर बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी करते हुए कुलदीप पुत्र रोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 20 देसी शराब के फाइटर बरामद हुए हैं।