मुरैना नगर: नेहरू पार्क के पास खुली नगर निगम की पोल, लीकेज ठीक करने का दावा फेल, वीडियो वायरल
मुरैना शहर में एमएस रोड स्थित नेहरू पार्क के पास नगर निगम की लापरवाही का वीडियो आज बुधवार सुबह वायरल हुआ। कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज था, जिसे ठीक करने मंगलवार को टीम JCB लेकर पहुंची और गड्ढा खोदकर लौट गई। बुधवार को सप्लाई शुरू होते ही फिर पानी बहने लगा, हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ और सड़क पर जलभराव हो गया। लोगों ने नगर निगम की टीम पर लापरवाही के आरोप लगाए।