विजयनगर: छीपा पुलिया के पास लेपर्ड ने मवेशी पर किया हमला, पशुपालक के बाड़े में 6 बकरियों की मौत, एक घायल
छीपा पुलिया के पास एक लेपर्ड ने पशुपालक मोहन पुत्र मेहंदु मेघवंशी के घर पर हमला कर दिया।इस हमले में उनके बाड़े में बंधी छह बकरियों की मौत हो गई,जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई।मोहन को बकरियों के बाड़े में जाने पर घटना की जानकारी मिली।घायल का रविवार शाम 4 बजे उपचार किया गया।घटना शनिवार-रविवार रात्रि की बताई जा रही है।वन व पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची।