जहानाबाद: कोड़ौना थाना पुलिस ने नाबालिग से यौनाचार के मामले में शादीशुदा आरोपी को किया गिरफ्तार, लड़की बरामद
जहानाबाद के कोड़ौना थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौनाचार करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।वहीं आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर काको स्थित मंडल कारा भेज दिया।