जावरा: धार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को 5 वर्ष कैद और जुर्माने की सजा
Jaora, Ratlam | Sep 11, 2026 जावरा, रतलाम में 19 फरवरी 2022 को नानूराम पर धारिये से हमला करने वाले आरोपी भैरूलाल को अदालत ने पांच वर्ष सश्रम कारावास और 6,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की थी। आरोपी के विरुद्ध 24 गवाहों के साथ अभियोजन चला।