सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के भेंडी डांडा गाँव में दबंगों ने महिला के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेंडी डांडा गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।