बेनीपट्टी: भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से शहीद भवन तक निकाला विरोध मार्च
भाकपा-माले विधायक सह दलित नेता कामरेड मनोज मंजिल को आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ बृहस्पतिवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी के अंबेडकर चौक से शहीद भवन तक भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने बेनीपट्टी प्रखंड माले सचिव श्याम पंडित की अध्यक्षता में विरोध मार्च निकाला है। भाकपा-माले मधुबनी जिला सचिव सह राज्य कमेटी सदस्य ध्रुव नारायण कर्ण सहित नेतागण उपस्थित थे।