बेनीपट्टी: भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज मंजिल पर हुई सजा को लेकर बेनीपट्टी मुख्यालय बाजार में निकाला विरोध मार्च
बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय बाजार में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज मंजिल को हुई सजा के खिलाफ गुरुवार को विरोध मार्च निकाला। जो अंबेडकर चौक से चलकर शहीद भवन परिसर में पहुंचकर विरोध सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान विरोध मार्च में शामिल भाकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।