बेनीपट्टी: सरस्वती पूजा को लेकर SDM व SDPO के संयुक्त नेतृत्व में बेनीपट्टी के कई इलाकों में पुलिस बलों द्वारा किया गया फ्लैग मॉर्च
सरस्वती पूजनोत्सव में शांति व्यवस्था व विधि व्यवस्था बनाये राखने को लेकर एसडीएम मनीषा व एसडीपीओ नेहा कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बलों के साथ बेनीपट्टी मुख्यालय बाजार सहित कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्वक पूजनोत्सव मनाने की अपील की गई। गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।